home page

ईओडब्ल्यू ने नगर निगम के बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

 | 
ईओडब्ल्यू ने नगर निगम के बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार


जबलपुर, 28 फ़रवरी (हि.स.)। ईओडब्ल्यू ने शनिवार को नगर निगम के एक बाबू को तीन हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा है। बाबू को नगर निगम कार्यालय के सामने स्थित एक पेट्रोल पंप से दबोचा गया है। जानकारी के अनुसार आवेदक पी.रामाराव, जो नगर निगम में ही कर्मचारी हैं, जिसने मेडिकल अवकाश के लिए स्थापना शाखा में आवेदन किया था। जिसे स्वीकृत कराने के लिए लिपिक राकेश शर्मा ने फाइल आगे बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी करने के एवज में 3 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

पीड़ित ने बताया कि वह नगर निगम के नाला गैंग में कार्यरत हैं और उन्हें अपनी सैलरी से जुड़े मेडिकल बिलों को पास करवाने के लिए बाबू राकेश शर्मा से कई बार संपर्क किया परंतु आरोपी बाबू उसे परेशान कर रहा था। आरोपी ने स्पष्ट कहा था कि बिना 3 हजार दिए मेडिकल स्वीकार नहीं किया जाएगा। पीड़ित ने ईओडब्ल्यू में शिकायत दी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी ने नगर निगम के सामने स्थित पेट्रोल पम्प के पास जैसे ही आवेदक से 3 हजार रुपये की रिश्वत राशि ली, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

ईओडब्ल्यू ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है एवं अब इस मामले में अन्य संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक