अनूपपुर: अंधी हत्या का खुलासा: जमीन विवाद में बेटे ने मां की हत्या, गिरफ्तार
अनूपपुर, 20 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की भालूमाडा पुलिस ने शुक्रवार को अंधी हत्या का खुलासा किया हैं। जिसमें पुत्र ने मॉ ने भूमि संबंधी कागजात रख लेने, हिस्सा बांट नही करने एवं भूमि बेंचने से इंकार करने पर नाराज आरोपित ने शराब के नशे में सो रही मॉ की साडी मुंह दबाकर हत्या कर दी, और शव को कंधे में उठा कर 800 मीटर की दूरी डुग्गी तालाब के पास खेत में लाश को ठिकाने लगा दिया।
थाना प्रभारी भालूमाडा उप निरी. डी.एस. बागरी ने बताया कि 17 मार्च को ग्राम बरबसपुर खेत में एक महिला का शव पडे होने की सूचना पर डुग्गी तालाब के पास खेत में एक महिला का शव पडा हुआ पाया गया, जिसकी पहचान 50 वर्षीय नंसी बाई यादव पति भगवान दास उर्फ लल्लू यादव निवासी ग्राम बरबसपुर के रुप में हुई मौके पर मृतिका के पुत्र बब्बी यादव की सूचना पर जीरो पर मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्डम कराया गया, जिसमे डाक्टर की रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु गले में रस्सी या साडी के फंदे से दबाने के कारण श्वांस अवरुद्ध होने से मृत्यु होना बताया गया। जांच पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध की धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक मोती-उर-रहमान के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की तलास की गई एवं सूत्रों से मिली जानकारी पर मृतिका नंसी बाई यादव का बडे पुत्र 27 वर्षीय हरिश्चन्द्र उर्फ बियानू यादव पिता भगवान दास उर्फ लल्लू यादव को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो अपराध त करना स्वीकार किया और बताया कि माँ नंसी बाई यादव को रोज शराब पीने एवं इधर उधर घूमने से मना करने पर नही मानने,भूमि संबंधी कागजात रख लेने भूमि का हिस्सा बांट नही करने एवं भूमि बेंचने से इंकार करने पर गुस्सा में 16 मार्च की रात्रि जब नंसी बाई घर में शराब के नशे में सो रही थी तब उसी के पहनी साडी से मुंह दबाकर हत्या कर दी। आरोप से बचने के लिए शव को रात्रि में ही कंधे में उठा कर घर से दूरी डुग्गी तालाब के पास खेत में लाश को ठिकाने लगा दिया। आरोपी के विरूद्ध हत्या के पर्याप्त सबूत एवं वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित कर आरोपी हरिश्चन्द्र यादव शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

