home page

इंजिनियर की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और कीमती सामान चोरी

 | 
इंजिनियर की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और कीमती सामान चोरी


नोएडा, 21 नवंबर (हि.स.)। थाना बिसरख में शनिवार को एक इंजिनियर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सब्जी खरीदने के लिए मार्केट में गए थे। इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और अन्य सामान चोरी कर लिया।

थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रीतम मुखर्जी ने आज सुबह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सुपरटेक इको विलेज सोसायटी के पास स्थित सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने गए थे। उन्होंने अपनी कार मार्केट में खड़ी कर दी और सब्जी खरीदने चले गए। जब वह वापस आए तो उन्होंने देखा कि अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार का शीशा तोड़कर कार में रखा हुआ लैपटॉप, नगदी ,पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी