home page

महिला को तीन तलाक बोलकर संबंध तोड़े, केस दर्ज

 | 
महिला को तीन तलाक बोलकर संबंध तोड़े, केस दर्ज


जोधपुर, 28 अगस्त (हि.स.)। कानूनी तौर पर तीन तलाक अमान्य होने के बावजूद आज भी लोग महिलाओं को तीन तलाक बोलकर संबंध विच्छेद कर रहे है। एक ऐसा ही मामला मथानिया के तिंवरी कस्बे का आया है। पीडि़त महिला ने अपने पति पर तीन तलाक का केस दर्ज कराया है। घटना मई में होना बताया गया है, पुलिस इसमें अब जांच में जुटी है।

मथानिया पुलिस ने बताया कि पीडि़त महिला तिंवरी कस्बे की रहने वाली है। उसकी शादी बीकानेर के कादरी रोड निवासी कासिम से हुई थी। मगर वह निकाह के बाद से ही उसे प्रताडि़त कर रहा था। 2 मई को उसके पति कासिम ने तीन तलाक बोलकर उसे छोड़ दिया। परिवारों में बातचीत चली मगर वह नहीं माना। मथानिया पुलिस ने तीन तलाक के प्रकरण पर अब जांच आरंभ की है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश