home page

पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश के पैर में लगी गोली,गिरफ्तार

 | 
पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश के पैर में लगी गोली,गिरफ्तार


फतेहपुर, 29 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार बीती रात कल्यानपुर थाना के ग्राम भाऊपुर मोड़ के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर अस्पताल भर्ती कराया है।

घायल हिस्ट्रीशीटर बदमाश की पहचान अलीराजा पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी चौडगरा थाना कल्यानपुर के रूप में हुई है । जो थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर से संबंधित वांछित हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने अपनी निगरानी में घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। गिरफ्तार घायल अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, 2 खोखा कारतूस, चोरी किया हुआ कॉपर का तार 9 मीटर व एक मोटर साइकिल बरामद की गई।

क्षेत्राधिकारी बिन्दकी सुशील कुमार बाबू ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के संबंध में दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके विरुद्ध फतेहपुर जिले सहित अन्य जनपद के थानों पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। थाना कल्यानपुर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार