home page

देवरिया : मुठभेड़ में पुलिस पर गोली चलाने वाला शातिर बदमाश घायल

 | 
देवरिया : मुठभेड़ में पुलिस पर गोली चलाने वाला शातिर बदमाश घायल


देवरिया : मुठभेड़ में पुलिस पर गोली चलाने वाला शातिर बदमाश घायल


देवरिया : मुठभेड़ में पुलिस पर गोली चलाने वाला शातिर बदमाश घायल


देवरिया, 28 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया में सदर कोतवाली पुलिस ने बेलड़ाड़ मोड़ के पास बीते रात को चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक पुलिस का इशारा नजरअंदाज कर बरहज जाने वाले रास्ते पर भागने लगे। पीछा करने के दौरान उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर सड़क पर गिर गई। इसके बाद दोनों आरोपी पुलिस से बचकर भागने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान एक आरोपी ने कथित तौर पर अवैध पिस्टल से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई।

पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि कोतवाली पुलिस को मिली सूचना के आधार पर बेलड़ाड़ मोड़ के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे मोटरसाइकिल की रफ्तार बढ़ाकर बरहज की ओर जाने वाले मार्ग पर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। इसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई।

एसपी के मुताबिक, मोटरसाइकिल से गिरने के बाद दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की। इनमें से एक आरोपी ने हाथ में मौजूद अवैध पिस्टल से पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिसकर्मियों ने आड़ लेकर आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई है।

घायल आरोपी की पहचान मनीष जायसवाल पुत्र मन्नू, निवासी देवरिया खास, थाना कोतवाली, देवरिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मनीष के खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने मौके से सफेद रंग की एक अपाचे मोटरसाइकिल, एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, मौके पर स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण है।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक