home page

कानोता व जमवारामगढ में 6 ईंट भट्टों में पकडी बिजली चोरी

 | 
कानोता व जमवारामगढ में 6 ईंट भट्टों में पकडी बिजली चोरी


जयपुर, 21 अप्रैल (हि.स.)। जयपुर डिस्कॉम की सतर्कता शाखा ने मंगलवार को कानोता व जमवारामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र में कार्यवाही की। इस दौरान 6 ईंट भट्टों में बिजली चोरी पकड़ी गई।

टीम ने कानोता के ग्राम डंगरवाड़ा खुर्द स्थित 4 ईंट भट्टों में एल.टी. पोल अथवा ट्रांसफार्मर की बुशिंग से केबल लगाकर की जा रही विद्युत चोरी पकड़ी, जिस पर संबंधित के विरूद्ध 14,31,612 रूपए का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार बस्सी के रूपवास व राहोड़ी में भी एक-एक ईंट भट्टे में विद्युत चोरी के मामले पकडे गए, जिस पर 6,76,944 का जुर्माना लगाया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतर्कता महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि संबंधित लोगों को जुर्माना राशि जमा कराने के लिए नोटिस जारी कर दिये गये हैं। तय समय में जुर्माना राशि जमा नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं एवं गैर उपभोक्ताओं के विरूद्ध विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ईंट भट्टों में बिजली चोरी की शिकायतें प्राप्त हो रही थी, जिस पर सहायक अभियंता (सतर्कता) उपासना सिंह के नेतृत्व में दल द्वारा जांच की गयी। बिजली चोरी की यह धरपकड आगे भी जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश