home page

चुनाव समिति के लोगों के साथ मारपीट, एओए अध्यक्ष सहित कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 | 
चुनाव समिति के लोगों के साथ मारपीट, एओए अध्यक्ष सहित कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज


नोएडा, 03 अक्टूबर (हि.स.)। थाना सेक्टर- 113 क्षेत्र में रहने वाले रविंद्र कुमार गुप्ता ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेक्टर 76 स्थित आम्रपाली प्रिंसले स्टेट सोसाइटी में रहते हैं। उनकी सोसाइटी में अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन (एओए) का चुनाव होना है। उन्हें चुनाव समिति का सदस्य नामित किया गया है।

पीड़ित के अनुसार वे लोग एक अक्टूबर को सोसाइटी में चुनाव संचालन संबंधित कार्य कर रहे थे, तभी समिति के वर्तमान अध्यक्ष विकास कुमार के उकसावे पर वहां पर मनोज पांडे, साकेत गुप्ता, आर्थिक एल सिंह तथा अन्य व्यक्ति आये। इन लोगों ने सोसाइटी के चुनाव समिति के लोगों से बदसलूकी करते हुए मारपीट की।

पीड़ित के अनुसार, मनोज पांडे ने इलेक्शन कमेटी के सदस्य सौरव श्रीवास्तव को थप्पड़ मारा। उनका आरोप है कि इन लोगों ने बाहर से भी कुछ लोगों को बुलाया था। ये लोग इलेक्शन कमेटी के स्ट्रांग रूम से कुछ फाइल ले गए और उनके साथ छेड़छाड़ भी किया है। उन्होंने बताया कि विकास कुमार का क्रिमिनल बैकग्राउंड है। यह आए दिन लोगों के साथ लड़ाई झगड़ा और मारपीट करता है। उसके खिलाफ कई गंभीर मामले कोर्ट में है। वह जमानत पर बाहर है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज पूरी मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी