संपति विवाद में वृद्धा की हाशिया मारकर हत्या
फर्रुखाबाद, 07 अक्तूबर (हि.स.)।उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले थाना क्षेत्र नवाबगंज में 50 वर्षीय महिला की संपत्ति विवाद में धार दार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना क्षेत्र नवाबगंज में जगमोहन शर्मा व उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी रहती थी। इनके कोई संतान नहीं थी। कुछ दिनों पूर्व लक्ष्मी ने एक लड़की को गोद ले लिया था। इसी बात से मन ही मन जगमोहन के भाई के लड़के का लड़का ( लक्ष्मी ) का रिश्ते में पोता लगता है, वह खुन्नस मानने लगा। बुधवार को जगमोहन अपनी दवाई लेने बाजार चले गए तो घर में सत्यम ने लक्ष्मी को अकेला देख कर हांसिये से उन पर हमला करके लक्ष्मी की हत्या कर दी।
इसी दौरान सत्यम की बहन वहां पहुंची तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद वह छत से जब नीचे घर में पहुंची तो सत्यम घर से घटना को अंजाम देकर भाग रहा था, तभी उसने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसने अपनी बहन को रस्सी से बांध दिया और घर से भागने लगा। बहन के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोगों ने सत्यम को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

