home page

सड़क किनारे बुजुर्ग का शव मिला, शिनाख्त नहीं

 | 
सड़क किनारे बुजुर्ग का शव मिला, शिनाख्त नहीं


कानपुर, 05 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के पनकी क्षेत्र में भाटिया चौराहा पर रविवार को एक बुजुर्ग का शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक की पहचान शुरू कर दी।

राहगीरों ने सड़क किनारे एक बुजुर्ग का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पनकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।

थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव काे कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है, ताकि घटना से जुड़ी कोई अहम जानकारी मिल सके।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप