home page

लोन दिलवाने के नाम पर बुजुर्ग व्यक्ति से 53 लाख 15 हजार रुपये की ठगी

 | 
लोन दिलवाने के नाम पर बुजुर्ग व्यक्ति से 53 लाख 15 हजार रुपये की ठगी


नोएडा, 28 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर नोएडा के थाना साइबर क्राइम में एक बुजुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्हें बैंक से लोन लेना था। सरकारी बैंक से उन्हें लोन नहीं मिल रहा था। उन्होंने प्राइवेट बैंक से लोन लेने का प्रयास किया। इसी बीच कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया तथा लोन दिलवाने के नाम पर उनसे 53 लाख 15 हजार 930 रुपये की ठगी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि बीती रात नोएडा के सेक्टर 119 के आम्रपाली प्लेटटिनम सोसाइटी में रहने वाले सुभाषित सरकार (67) ने थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार उन्हें निजी वजह से लोन लेना था। बुजुर्ग होने के चलते उन्हें कोई सरकारी बैंक लोन नहीं दे रहा था। वह प्राइवेट बैंक से लोन लेने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच में सोशल मीडिया के माध्यम से मुनव्वर हुड्डा नामक व्यक्ति से बातचीत हुई। उसने 12 प्रतिशत सालाना के दर से प्राइवेट बैंक से लोन दिलवाने का वादा किया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार कथित मनोहर हुड्डा ने जल्दी लोन दिलवाने का प्रलोभन देकर उनसे कई बार में अपने विभिन्न खातों में 53 लाख 15 हजार 930 रूपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी