बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
नोएडा, 13 मार्च (हि.स.)। थाना सेक्टर -113 क्षेत्र के सेक्टर 77 स्थित प्रतीक विस्टीरिया सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
थाना सेक्टर- 113 के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि सुशांत कुमार सेन पुत्र विश्वनाथ सेन (79 वर्ष) निवासी प्रतीक विस्टीरिया सोसायटी सेक्टर 77 ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें उपचार के लिए यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपनी बेटी के साथ रहते थे। उनकी एक ही संतान है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

