home page

रायबरेली:नाली के विवाद में लोहे के सरिये से पीटकर अधेड़ की हत्या

 | 
रायबरेली:नाली के विवाद में लोहे के सरिये से पीटकर अधेड़ की हत्या


रायबरेली,06अक्टूबर(हि. स.)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली ज़िले में नाली के विवाद में अधेड़ की लोहे की सरिया से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल को तैनात किया गया है।

ज़िले के बछरावां थाना क्षेत्र के घोरौनी गांव निवासी भगवान दीन(50) का उनके पड़ोसी गुड्डू से खेत मे नाली बनाने को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार देर शाम गुड्डू अपने साथियों सोनू,मोनू व पंकज के साथ पहुंचा और भगवान दीन से बात करने लगा। देखते-देखते दोनों में विवाद शुरू हो गया और गुड्डू ने भगवान दीन पर लोहे के सरिये से हमला कर दिया औऱ जमकर पीटा और फ़रार हो गए। सिर में चोट लगने से भगवान दीन बेहोश हो गए,परिजन उन्हें बछरांवा के सीएससी ले गए। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद भगवान दीन को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल को तैनात किया गया है।पुलिस टीम घटना स्थल पर जांच कर रही है। बछरांवा के थानाध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।---------

हिन्दुस्थान समाचार / रजनीश पांडे