home page

कानपुर में बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आराेपित बुजुर्ग गिरफ्तार

 | 
कानपुर में बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आराेपित बुजुर्ग गिरफ्तार


कानपुर, 23 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घर के बाहर खेल रही आठ वर्षीय बच्ची से बुजुर्ग ने सोमवार को दुष्कर्म करने का प्रयास ​किया। बच्ची के चिल्लाने पर आस-पड़ोस के लोगों ने आरोपित को पकड़ा और पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए जेल उसे भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि बच्ची के पिता ने यह आरोप लगाया है कि बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले 55 वर्षीय स्माइल ने उसे टॉफी देने की बात कह कर घर में बुला ले गया। उसके साथ गंदी हरकत करने लगा। किसी तरह बच्ची वहां से भाग कर बाहर निकली और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर परिजन दौड़ कर आए और आरोपित को पड़कर खींच लिया। फिर वहां मौजूद भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी।

इलाकाई लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया। पूछताछ में यह मालूम पड़ा कि आरोपित मूलरूप से कानपुर देहात के रूरा का रहने वाला है। उसके परिवार में पत्नी और बेटा है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।----------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप