home page

छोटे भाई ने बड़े भाई की बांका से काट डाली गर्दन, हत्यारोपित गिरफ्तार

 | 
छोटे भाई ने बड़े भाई की बांका से काट डाली गर्दन, हत्यारोपित गिरफ्तार


-पुलिस ने हत्या मे शामिल छोटे भाई को किया गिरफ्तार

हमीरपुर, 13 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार को छोटे भाई ने अपने ही बुजुर्ग बड़े भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जाँच शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्या के आरोपित छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

जिले में राठ कोतवाली के स्यावरी गांव में श्याम बिहारी (64) घर पर लेटे थे, तभी उसी के छोटे भाई हरदयाल ने बांका से गर्दन काट डाली।

हत्या की सूचना पाते ही पुलिस मौक़े पर पहुंची और शव कब्जे मे लेकर घटना की जाँच शुरू कर दी है! सीओ भी मौक़े पर पहुंच गए है। जाँच के लिए फील्ड यूनिट को लगाया गया है।

सीओ शाहरुख खान ने बताया कि आज सुबह घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली से पुलिस बल मौक़े पर भेजा गया। जाँच के दौरान मृतक के छोटे भाई पर हत्या करने के आरोप है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा