आठ जुआरी गिरफ्तार, 11,400 रुपये नकद व ताश के दो बंडल जब्त
दंतेवाड़ा, 10 जुलाई (हि.स.)। जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज शुक्रवार काे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 11,400 रुपये नकद और ताश के दो बंडल जब्त किए हैं।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि किरंदुल के कुंआरीपारा स्थित एक बंद पड़े मकान में अवैध रूप से जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी और आठ लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपिताें में कृष्णा कुमार, बबलू, वरुण विश्वास, जुगेश कुमार, संजय बारसे, श्यामू राम कर्मा, महेश ठाकुर और हिडिय़ा कड़ती शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11,400 रुपये नकद एवं ताश के दो बंडल बरामद किए। सभी आरोपिताें के खिलाफ थाना किरंदुल में अपराध क्रमांक 48/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक हेमचंद पटेल, सहायक उपनिरीक्षक उत्तम ध्रुव, प्रधान आरक्षक मधुकांत मरकाम तथा आरक्षक प्रीतम ठाकुर, मकसूदन मंडावी, सोना राम ताती, अनिल कर्मा, जोगा कुंजाम और मनोज साहू का याेगदान रहा ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

