नवादा के वारसलीगंज में आठ साइबर ठगों को किया गया गिरफ्तार
नवादा, 17 जुलाई (हि.स.)।नवादा के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में अबतक सैकड़ों साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी व पुलिसिया कारवाई के बावजूद इलाके के विभिन्न गांवों में ठगी का मामला जोरों पर है.इसी कड़ी में शुक्रवार को थाना क्षेत्र के कोंचगांव पंचायत स्थित झौर गांव के बधार से छह एवं पैंगरी गांव के पास से पुलिस ने दो युवकों को ठगी से संबंधित दस्तावेज के साथ गिरफ्तार किया गया.
थाना परिसर में आयाेजित प्रेसवार्ता में पकरीबरावां एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अफरातफरी में की गई कारवाई के दौरान झौर गांव के पश्चिम दिशा के बगीचा से झौर गांव निवासी प्रेमन कुमार,विनोद मांझी, विश्वकर्मा मांझी के अलावा तीन नावालिग लड़के को स्थानीय पुलिस,स्वाट व वज्रा टीम के सहयोग से गिरफ्तार किया गया,जबकि उसके तुरंत बाद थाना क्षेत्र के पैंगरी स्थित सरकारी समरसेबल के पास से पैंगरी गांव निवासी प्रेमचन्द राम व प्रशांत कुमार को बजाज फाइनेंस व रिलायंस फाइनेंस के अलावा अन्य कम्पनियों के नाम पर ठगी करते गिरफ्तार किया गया.
एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार युवक ठगी करने में मशगुल थे कि सामान्य कपड़ों से लवरेज रहे पुलिस कर्मियों की भनक इन युवकों ने नहीं भांप पाया और मौके से ही दबोचे गए.हालांकि कई साइबर अपराधी भागने में भी सफल हो गया.जिसकी गिरफ्तारी हरहाल में यथाशीघ्र किया जाएगा.
एसडीपीओ ने बताया कि एसपी अभिनव धीमान के दिशा निर्देश पर पकरीबरावां एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था.उक्त टीम ने तत्परता पूर्वक छापेमारी कर इन सभी साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.छापेमारी करने गई पुलिस ने गिरफ्तार किए गए स्थल से 13 एन्ड्राइड मोवाइल,एक कीपैड मोवाइल व ठगी धंधे की जान कहे जाने वाले 05 पेजों का कस्टम डाटा बरामद किया गया.
गिरफ्तार किए गए कुल आठ युवकों ने ठगी धंधे में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया.बताया गया कि जिस स्थान से इन आठों साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है,वहां से कई साइबर अपराधी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल भी रहा है.प्रेसवार्ता के दौरान पकरीबरावां एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी,थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी सहित अन्य लोग मौजूद थे.
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

