home page

ई-रिक्शा बैटरी चोरी गैंग का पर्दाफाश

 | 
ई-रिक्शा बैटरी चोरी गैंग का पर्दाफाश


--पुलिस ने 5 बैटरियां व कार सहित 3 अभियुक्त किये गिरफ्तार

हमीरपुर, 11 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले की मौदहा पुलिस ने ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का शनिवार को खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच बैटरियां और एक चारपहिया वाहन बरामद किया है।

क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि 9 अप्रैल 2026 को उरदना निवासी रोहित की तहरीर पर ई-रिक्शा से बैटरी चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपितों की पहचान कर ली।

शनिवार को पुलिस टीम ने कपसा मोड़ से बांदा जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर तीनों आरोपितों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपिताें में जावेद निवासी आबू नगर, काली शंकर निवासी फिरोजपुर मजरा जाफराबाद और आमिर उर्फ बबलू निवासी लाला बाजार, जनपद फतेहपुर शामिल हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से पांच ई-रिक्शा बैटरियां और एक वैगनआर कार बरामद हुई। पुलिस ने बरामद वाहन को सीज कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक, मामले में अन्य धाराएं बढ़ाते हुए आरोपितों को न्यायालय भेजा जा रहा है और आगे की कार्रवाई जारी है। कार्रवाई में शामिल टीम उपनिरीक्षक दिशांत खोखर, उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह, कांस्टेबल विनीत कुमार और कांस्टेबल संदीप सिसोदिया की टीम ने अहम भूमिका निभाई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा