home page

कुल्लू में 7.12 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

 | 
कुल्लू में 7.12 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार


कुल्लू, 31 मार्च (हि.स.)। थाना कुल्लू के अंतर्गत पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। नशा तस्करी का मामला उस दौरान सामने आया जब पुलिस थाना कुल्लू की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बदाह में एक रिहायशी मकान के प्रथम तल पर रह रहे किरायेदार के दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने कमरे से 7.12 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद की। पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी संदीप वासुदेव (40) पुत्र गुलशन वासुदेव निवासी बदाह के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके गिरफ्तार किया गया है । बरामद किए गए नशे के स्रोत, सप्लाई चेन एवं नेटवर्क की पहचान हेतु आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है तथा विस्तृत अनुसंधान जारी है ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल सिंह