home page

सात वर्षीय बच्ची के साथ गलत हरकत करने वाला आरोपित गिरफ्तार

 | 

नई दिल्ली, 17 मार्च (हि.स.)। द्वारका जिले के छावला इलाके में सात वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने गलत हरकतें की। पीड़िता की मां ने 17 मार्च को मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपित पड़ोसी को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक सात वर्षीय बच्ची परिवार के साथ छावला में रहती है। पुलिस के मुताबिक बच्ची की मां ने अपनी शिकायत में बताया कि बच्ची 15 मार्च को घर के पास ही खेल रही थी

तभी पड़ाेस में रहने वाला एक व्यक्ति बच्चाें काे अपने कमरे में ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ गलत हरकतेंकी। किसी को बताने पर बच्ची को मारने की धमकी दी। देर रात बच्ची की तबीयत खराब हुई। पूछताछ करने पर बच्ची ने पूरी आपबीती मां को बताई। द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह के अनुसार बच्ची की मां के बयान पर पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को पकड़ लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार अश्वनी