home page

दुर्गा मंदिर से पीतल के घंटे चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

 | 

फर्रुखाबाद, 22 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में थाना कमालगंज क्षेत्र के गाँव अताईपुर जदीद मेन रोड पर स्थित मां दुर्गा मंदिर मठिया में बीती रात शनिवार को अज्ञात चोरों ने तीन पीतल के घंटे चोरी कर ले गए। घटना के बाद भक्तों और क्षेत्रीय लोगों ने आक्रोश है। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष कमालगंज आर कुमार पांडे ने बताया कि आज सुबह लगभग 5:00 बजे जब मंदिर के पुजारी महिमा चंद्र पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तो चोरी की जानकारी हुई। देखते ही देखते खबर पूरे गांव में फैल गई और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तत्काल 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाँच पड़ताल की। इस दौरान पिता चला है कि मंदिर परिसर में पीपल के पेड़ पर लगा लगभग 11 किलो वजनी एक बड़ा घंटा, साथ ही मंदिर के अंदर स्थापित 5-5 किलो के दो घंटे चोर ले गए। कुल मिलाकर करीब 21 किलो पीतल के घंटे चोरी हुए हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने और रात्रि गश्त तेज करने की मांग की है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar