home page

मानसिक तनाव के चलते बुजुर्ग ने 19वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

 | 
मानसिक तनाव के चलते बुजुर्ग ने 19वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या


नोएडा, 22 जुलाई (हि.स.)। जिले में सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 100 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले बुजुर्ग ने मानसिक तनाव के चलते मंगलवार की बीती रात को छत से कूदकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर 39 के थाना प्रभारी डीपी शुक्ल ने बताया कि रमेश चंद्र खन्ना (81) सेक्टर 100 स्थित लोटस स्पेसिया सोसाइटी में रहते थे। बीती रात को उन्होंने अपने फ्लैट के 19वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में चल रहे थे, जिसकी वजह से उन्होंने आत्महत्या किया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने आज सुबह को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी