home page

नशे में धुत युवकों ने पावर हाउस में घुसकर एसएसओ को पीटा

 | 
नशे में धुत युवकों ने पावर हाउस में घुसकर एसएसओ को पीटा


पावर हाउस में आग लगाने की धमकी देकर हुए फरार

हमीरपुर, 31 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में रविवार को अपराह्न 3.30 बजे टेढ़ा विद्युत सब स्टेशन में कार सवार युवकों ने घुसकर एसएसओ और हेल्पर को गाली गलौज करते हुए लात जूतों से जमकर पीटा और पावर हाउस में आग लगाने की धमकी देकर चले गए। एसएसओ ने सुमेरपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

टेढ़ा पावर हाउस के एसएसओ संदीप सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार को मध्यान्ह साढे तीन बजे हेल्पर मुरली के साथ मौजूद था। उसी समय टेढ़ा निवासी बीपी सिंह चंदेल अपने चार अज्ञात साथियों के साथ कार से पावर हाउस में आए और अंदर घुसकर आपूर्ति ठप होने का कारण पूछा। उसके यह बताने पर कि लाइन ब्रेकडाउन हो गई है, तो उसने गाली गलौज करते हुए जबरिया फीडर चालू कर दिया। मना करने पर सभी ने दोनों को लात जूतों से जमकर पीटा और पावर हाउस में आग लगाने की धमकी देकर चले गए। इस घटना में एसएसओ और हेल्पर को गंभीर चोटें आई है। सुमेरपुर हलका इंचार्ज भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच करने के लिए गांव जा रहे हैं। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा