मणिपुर से बंगाल में ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
| Feb 22, 2026, 18:46 IST
सिलीगुड़ी, 22 फरवरी (हि. स.)। सिलीगुड़ी में स्पेशल टास्क फ़ोर्स (एसटीएफ) ने अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का रविवार को पर्दाफाश किया है। मणिपुर से कोयला लदी ट्रक के जरिए मालदा भेजी जा रही एक किलो 64 ग्राम क्रिस्टल मेथ (ड्रग्स) बरामद की है। जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। उक्त मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके नाम ट्रक चालक जुलुम शेख, दिलवार हुसैन और टोनिक मियां है। तीन आरोपितों को एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। सोमवार को तीनों आरोपितों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

