सात माह से फरार ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
जोधपुर, 01 अक्टूबर (हि.स.)। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फलोदी पुलिस ने एमडी ड्रग सप्लाई करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है।
फलोदी पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि विशेष अभियान के लोहावट पुलिस ने कार्रवाई की। उपनिरीक्षक अमरसिंह की टीम ने आरोपित जम्भेश्वरनगर लोहावट निवासी विकास पुत्र बुधाराम बिश्नोई को दस्तयाब कर थाना फलोदी को सुपुर्द किया। गौरतलब है कि गत 16 फरवरी को लोहावट पुलिस ने सरहद जम्भेश्वरनगर में कार्रवाई करते हुए 11.93 ग्राम एमडी व एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया था। इस मामले में दो आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पुलिस ने सप्लायर विकास बिश्नोई को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ पूर्व में मारपीट, हत्या के प्रयास और लूट जैसे चार प्रकरण दर्ज हैं। आरोपित शॉर्टकट से पैसा कमाने और विलासिता पूर्ण जीवन जीने के लिए मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था। मामले में आगे की जांच जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

