home page

मंदसौरः ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 60 ग्राम एमडी,4.14 किलो डोडाचूरा जब्त

 | 


मंदसौर, 04 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को सिंथेटिक ड्रग्स एमडी और डोडाचूरा की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 60 ग्राम एमडी ड्रग्स, 4 किलो 144 ग्राम डोडाचूरा और बिना नंबर की बजाज प्लेटिना बाइक जब्त की है। जब्त मादक पदार्थ और वाहन की कुल कीमत करीब 6.59 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी की पहचान दीपकनिवासी लसूडिया इल्ला के रूप में हुई है।

अफजलपुर थाना पुलिस ने अनुसार, सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले रंग की बजाज प्लेटिना-100 बाइक से दलौदा से सीतामऊ की ओर जा रहा है। उसके पास एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा था। जिसे वह सप्लाई करने वाला था। पुलिस तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से 60 ग्राम एमडी ड्रग्स और उसके पास मौजूद झोले से 4 किलो 144 ग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी हरीश मालवीय ने बताया कि अफजलपुर थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है। पूछताछ में यह पता लगाया जाएगा कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया, इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया