home page

तांदी पेट्रोल पंप के पास कार से चरस बरामद, चार लोग पुलिस जांच के दायरे में

 | 
तांदी पेट्रोल पंप के पास कार से चरस बरामद, चार लोग पुलिस जांच के दायरे में


कुल्लू, 26 अक्टूबर (हि.स.)। लाहौल एवं स्पीति पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर तांदी पेट्रोल पंप के समीप नाकाबंदी के दौरान एक कार से चरस बरामद की है। पुलिस ने मादक पदार्थ और कार को कब्जे में लेकर मामले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम पुलिस की टीम राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर स्लेटी रंग की कार (नंबर एचपी 29 बी 9723) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से चरस बरामद हुई। कार को अश्वनी राठौर (39), निवासी चौंतड़ा, जिला मंडी चला रहा था। उसके साथ रूपेश कुमार (32), निवासी मुंगेर, बिहार और वर्तमान में चौंतड़ा निवासी, तथा मुकेश कुमार (25) और संदीप कुमार (46), दोनों निवासी चौंतड़ा, जिला मंडी, भी सवार थे।

डीएसपी क्षमा दत्त शर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस थाना केलांग में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने चरस और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की आगामी जांच एएसआई हेमंत कुमार को सौंपी गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस ने आम जनता से नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सहयोग करने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल सिंह