home page

कुल्लू में 29.68 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

 | 
कुल्लू में 29.68 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार


कुल्लू, 19 अक्टूबर (हि.स.)। एसटीएफ सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने कुल्लू के चौकी डोभी क्षेत्र में छापेमारी कर 29.68 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार एसटीएफ की टीम ने एएसआई चंद्रशेखर के नेतृत्व में स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में डोभी क्षेत्र में अजय राय के किराये के कमरे पर दबिश दी। तलाशी के दौरान मौके से 29.68 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस मामले में सैमुअल (24), निवासी अमृतसर, पंजाब और अजय राय (23), निवासी गांव जना, तहसील मनाली, जिला कुल्लू को गिरफ्तार किया गया है।

एएसपी शिव चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना सदर कुल्लू में मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल सिंह