home page

ड्रग्स माफिया के घर मिले मादक पदार्थ व अवैध हथियार

 | 
ड्रग्स माफिया के घर मिले मादक पदार्थ व अवैध हथियार


जोधपुर, 07 मई (हि.स.)। जोधपुर ग्रामीण पुलिस की डीएसटी ने ड्रग्स माफिया के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक डीएसटी ड्रग्स माफिया के घर दबिश देकर 3.246 किलो अफीम दूध, 4.092 किलो डोडा पोस्त व एक पॉइंट 315 बोल्ट एक्शन राइफल मय पांच कारतूस बरामद किए है। साथ ही आरोपी द्वारा तस्करी में प्रयुक्त दो लग्जरी वाहन ब्रेजा कार व चोरी की फॉच्र्यूनर गाड़ी को भी जब्त किया है।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पीडी नित्या ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ व हथियार तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण भोपालसिंह लखावत के निर्देशन व डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया के नेतृत्व में वृताधिकारी भोपालगढ़ भूराराम खिलेरी के निकटतम सुपरविजन में डीएसटी व पुलिस थाना भोपालगढ़ टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है। इसके तहत सरहद बिराणी में हीरादेसर रोड पर स्थित आरोपी दिनेश पुत्र बीरबलराम विश्नोई के घर दबिश देकर तलाशी ली गई।

इस दौरान आरोपी दिनेश के घर में जगह-जगह छिपाकर रखे गऐ 3.246 किलो अफीम दूध, 4.092 किलो डोडा-पोस्त व एक पॉइंट 315 बोल्ट एक्शन राइफल मय पांच कारतूस एवं दो लग्जरी गाड़ी जब्त की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश