home page

पुलिस उप-महानिरीक्षक द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्त कोशी अभियान को मिल रही सफलता

 | 
पुलिस उप-महानिरीक्षक द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्त कोशी अभियान को मिल रही सफलता


सहरसा, 29 अगस्त (हि.स.)। कोशी क्षेत्रान्तर्गत सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिले में चलाये जा रहे नशा मुक्त कोशी अभियान को लगातार सफलता मिल रही है। इस अभियान में आम जनों का भी अप्रतिम सहयोग प्राप्त हो रहा है।

पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र कुमार आशीष के द्वारा इस अभियान के तहत जारी किये गये हेल्पलाईन नं0-9060384865 पर आम जनता द्वारा बढ़-चढ़कर सूचना दी जा रही है। सूचना देने वाले व्यक्ति का मोबाइल नं० एवं उनकी पहचान गोपनीय रखी जाती है। इस हेल्पलाईन से प्राप्त सूचना पर सीधे पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा के अनुश्रवण में कार्रवाई की जाती है।

इस अभियान के तहत विगत सप्ताह दिनांक-22 से 28 अगस्त में कुल 2787.82 लीटर अवैध शराब, गाँजा-318.551 किलोग्राम, स्मैक 116.46 ग्राम, कफ सिरफ-155 लीटर, पिस्टल-01, कारतूस-11, मोटरसाइकिल-23. तीन पहिया-03, चार पहिया वाहन-03. मोबाइल-07, सिम-05, सिरिंज-01 पैकेट एवं नकद भारतीय मुद्रा 11,100/- रूपया बरामद किया गया है। अवैध शराब के मामले में 47 एवं सूखा नशा के मामले में 25 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है तथा इनलोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि इस अभियान के प्रारम्भ होने (फरवरी-2026) से अबतक कुल 64074. 505 लीटर अवैध शराब, अवैध कफ सीरफ 2584.47 लीटर, गाँजा-5551.757 किलोग्राम, स्मैक-7242. 332 ग्राम, नशीला इंजेक्शन-9098 एम०एल०, नशीला टैबलेट 325 अद्द, सिरिंज-01 पैकेट, विदेश निर्मित पिस्टल-02, पिस्टल-01, देशी कट्टा-05, देशी मस्केट-01, मैगजीन-03, कारतूस-37, मोबाइल-61, चार चक्का-21, नाव-01, भारतीय मुद्रा 58,45,386/- रूपया, नेपाली मुद्रा-27570/- रूपया, ट्रक-01, पासबुक-01, ATM कार्ड-01, लोहा का भट्ठी-01, इलेक्ट्रीक तराजू-04 बरामद किया गया है। इस मामले में कुल 1820 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।कोशी क्षेत्रान्तर्गत सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिला में ALTF के द्वारा मई, जून, एवं जूलाई-2026 तक का समेकित शराब बरामदगी प्रतिदिन औसत क्रमशः 93.18, 186.93 एवं 67.89 है, जबकि 01 अगस्त से 15 अगस्त तक का कुल शराब बरामदगी प्रतिदिन औसत क्रमशः 55.60, 195.67 एवं 64.13 लीटर है। इसकी तुलना पूर्व के तीन माह के औसत से करने पर शराब की बरामदगी औसत सुपौल जिला को छोड़कर शेष दोनों जिला में कमी आयी है। तीनों जिला की उपलब्धि संतोषजनक है, लेकिन और अत्यधिक सुधार लाने तथा अपने स्तर से शराब बरामदगी में सुधार करने हेतु पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा के द्वारा पुलिस अधीक्षक, सहरसा /सुपौल / मधेपुरा को निर्देशित किया गया है।आमजनों से अपील है कि नशा मुक्त कोशी अभियान के तहत जारी हेल्पलाईन नं.- 9060384865 पर नशा से संबंधित सूचना कॉल, मैसेज एवं व्हाट्स एप पर दें।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार