home page

नशीले पदार्थ और ब्लैकमेलिंग का दर्दनाक खेल,पीएचडी छात्रा ने किया सुसाइड,मानसिक प्रताड़ना के आरोप

 | 
नशीले पदार्थ और ब्लैकमेलिंग का दर्दनाक खेल,पीएचडी छात्रा ने किया सुसाइड,मानसिक प्रताड़ना के आरोप


दतिया, 16 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र के सुनारी गांव में 26 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह ग्वालियर में रहकर पीएचडी कर रही थी। मरने से पहले उसने एक पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें अपने प्रेमी और उसकी दो बहनों को मौत का जिम्मेदार बताया है। युवती ने ब्लैकमेलिंग, धमकी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

शनिवार सुबह पुलिस को मिले सुसाइड नोट में युवती ने लिखा है, मैं मरने जा रही हूं कारण है, मेरा दोस्त योगेश और उसकी दो बहनें। योगेश ने मुझे ब्लैकमेल किया कि वह मर जाएगा या मार देगा। धमकी दी कि मेरे फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। मैं थाने गई, वहां भी कार्रवाई चल रही है। इसके बावजूद उसकी बहन पूनम और प्रियंका ने मेरे घर आकर हंगामा किया। मेरे दीदी की ससुराल जाकर वहां धमकी दी। इसके बाद ग्वालियर आकर मुझे जान से मारने की धमकी दी। गाली-गलोज किया। गली में चिल्ला-चिल्ला कर मुझे बदनाम किया।

युवती के परिजनों ने बताया कि योगेश ने युवती को ग्वालियर के फूलबाग चौराहे से एक होटल ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। परिजनों का कहना है कि बाद में युवती के गर्भवती होने पर उसने शादी का दबाव बनाया, लेकिन आरोपी मुकर गया और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। हालांकि पूरे मामले को लेकर गोराघाट थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। और मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किया जा रहे हैं।

युवती क़े भाई ने आरोप लगाया की ग्वालियर पुलिस ने समय रहते कार्यवाही की होती तो उसकी वहाँ आज जिंदा होती कल रात हमारी गैर मौजूदगी में पड़ाव थाना पुलिस ने रेप की रिपोर्ट दर्ज की, जबकि ग्वालियर में थाने से लेकर एसपी स्तर तक शिकायत करने क़े बाद भी रुबिनको न्याय नहीं मिल सका,बड़ौनी एसडीओपी विनायक शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, मोबाइल फोन और परिजनों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/उपेंद्र

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजू विश्वकर्मा