home page

नूरपुर में 10.18 ग्राम चिट्टे के साथ पठानकोट का युवक गिरफ्तार

 | 
नूरपुर में 10.18 ग्राम चिट्टे के साथ पठानकोट का युवक गिरफ्तार


धर्मशाला, 02 जुलाई (हि.स.)। नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कंडवाल मुख्य प्रवेश द्वार पर एक युवक से 10.18 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए नूरपुर की टीम कंडवाल मुख्य प्रवेश द्वार पर मौजूद थी। नाकाबंदी के दौरान टीम ने पंजाब के एक युवक को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 10.18 ग्राम हेरॉइन (चिट्टा) बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल नंबर पीबी 06 बीए 1636 को भी अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी की पहचान राजा, पुत्र जमाल सिंह, निवासी सराय मोहल्ला, गली नंबर 47, गांधी चौक, पठानकोट (पंजाब), उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है।

मामले में आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एसपी नूरपुर इलमा अफरोज ने बताया कि नूरपुर पुलिस द्वारा मामले की आगामी गहन जांच की जा रही है ताकि इसके अगले संपर्कों का पता लगाया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया