सैंज में 2 किलो 35 ग्राम चरस तथा 56 ग्राम अफीम के साथ महिला गिरफ्तार
कुल्लू, 12 अप्रैल (हि.स.)। थाना सैंज के अंतर्गत पुलिस द्वारा चरस व अफीम की बड़ी खेप के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। चरस तस्करी का मामला रविवार को उस दौरान सामने आया जब पुलिस थाना सैंज की टीम द्वारा पागल नाला के समीप सैंज–लारजी सड़क पर नाकाबंदी के दौरान एचआरटीसी बस को चैकिंग हेतु रोका गया । चैकिंग के दौरान एक महिला निवासी बकशाहल के कब्जे से कुल 2 किलो 35 ग्राम चरस तथा 56 ग्राम अफीम बरामद की गई । पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि इस संदर्भ में पुलिस थाना सैंज में आरोपी महिला के विरुद्ध धारा 18 व 20 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । पुलिस द्वारा आरोपीया से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चेन एवं इससे जुड़े नेटवर्क का खुलासा किया जा सके । मामले में अनुसंधान जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल सिंह

