शराब पीने के आरोप में एक गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
| Apr 11, 2026, 18:39 IST
सुपौल, 11 अप्रैल (हि.स.)। जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मौन गांव निवासी मो. युनुस (पिता– मो. तस्लीम) को पुलिस ने शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार की रात की गई।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद शनिवार को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

