home page

प्रयागराज में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर ले गए अराजकतत्व, जांच में जुटी पुलिस

 | 
प्रयागराज में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर ले गए अराजकतत्व, जांच में जुटी पुलिस


प्रयागराज में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर ले गए अराजकतत्व, जांच में जुटी पुलिस


प्रयागराज, 01 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में कौंधियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरी गांव में असामाजिक तत्वों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर उठा ले जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने नई प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने रविवार काे बताया कि उमरी गांव में अराजक तत्वों द्वारा मूर्ति खंडित करने और उसे उठा ले जाने की सूचना पर थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को पूरे घटना के बारे में अवगत कराते हुए विरोध जताया। उनकी मांग है कि बाबा साहेब की नई मूर्ति स्थापित की जाए। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीणों की मांग पर नई प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए लाेगाें से अपील की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल