कायमगंज के दोहरे हत्याकांड में किराएदार ही निकला कातिल
फर्रुखाबाद, 25 मार्च (हि.स.)। कोतवाली कायमगंज पुलिस ने वृद्ध दंपति की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए मृतक के रिश्तेदार व किराएदार
जितेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आराेपित से पूछताछ कर रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस ने दंपति हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कायमगंज के माेहल्ला बगिया निवासी जितेंद्र गुप्ता पुत्र मुरारी गुप्ता काे गिरफ्तार कर लिया और उसने पुलिस के सामने घटना काे अंजाम देना स्वीकर कर लिया है।। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या के लिए प्रयोग किया गया बिजली का तार बरामद कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
दरअसल, 27 फरवरी को जिले की तहसील कायमगंज के मोहल्ला कूंचा दरवाजा में वृद्ध परषाेत्तम कौशल व उनकी पत्नी पुष्पा देवी की दिन में ही घर में गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। दंपति की हत्या के मामले में जनपद एटा थाना नयागांव के ग्राम अकबरपुर लाल सहाय निवासी विमल कुमार गुप्ता ने एफआईआर दर्ज कराई थी। मृतक दंपत्ति का काेई नहीं था और वे घर में अकेले रहते थे। इसलिए दंपति ने रिश्तेदार जितेंद्र काे अपने घर पर
किराए पर रख लिया था।
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

