home page

चूरु में दोहरा हत्याकांड : पिता ने की पुत्र और पुत्रवधू की हत्या

 | 
चूरु में दोहरा हत्याकांड : पिता ने की पुत्र और पुत्रवधू की हत्या


चूरु, 14 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के तारानगर तहसील के चंगोई गांव में घर के राजनैतिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने ही पुत्र और पुत्रवधू की बेरहमी से हत्या कर डाली। आरोपित रामचंद्र रेपसवाल है जो तारानगर में फाइनेंस का काम भी करता है। मृतक दंपती आरोपित का पुत्र चालीस साल का रविंदर और पैंतीस साल की पुत्रवधू महिंद्रा देवी है।

तारानगर डीएसपी रोहित सांखला के अनुसार वर्तमान में पंचायत के चल रहे चुनाव को लेकर घर में विवाद था एवं विवाद के चलते घर में क्लेश हो रहा था। चुनाव विवाद के कारण पहले 60 साल के रामचंद्र ने अपने पत्नी के साथ मारपीट की और जब पुत्र और पुत्रवधू बचाव के लिए आए तो रामचंद्र ने अपनी गाड़ी से टक्कर मारकर पुत्र एवं पुत्रवधू की हत्या कर दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई तथा पुलिस टीम एवं उच्चाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने टीमें गठित की तथा आरोपित पिता रामचंद्र को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त गाड़ी पर बरामद कर ली है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव