home page

33 लाख रुपये कीमत का अवैध डोडा-पोस्त पकड़ा

 | 
33 लाख रुपये कीमत का अवैध डोडा-पोस्त पकड़ा


पुलिस को देख 221.725 किलो अवैध डोडा-पोस्त से भरी पिकअप छोडक़र फरार हुआ तस्कर

जोधपुर, 28 मार्च (हि.स.)। भोजासर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नाकाबन्दी के दौरान एक बोलेरो पिकअप से 221.725 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया है। बरामद डोडा-पोस्त की बाजार कीमत 33 लाख रुपये आंकी गई है।

फलोदी एसपी सतनाम सिंह ने बताया कि पुलिस थाना भोजासर पुलिस टीम द्वारा फलोदी-नागौर रोड पर छितरबेरा तिराहे पर नाकाबन्दी की गई थी। इस दौरान चैनपुरा की तरफ से एक बोलेरो पिकअप आती दिखाई दी। उक्त वाहन चालक पुलिस की नाकाबन्दी को देखकर वाहन को फलोदी की तरफ तेजी से भगाने लगा जिसका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो आरोपित चालक वाहन को रोड के साइड में खड़ा कर अन्धेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस टीम ने उक्त वाहन की तलाशी ली तो वाहन से कुल 11 कट्टों में 221 किलो 725 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन बोलेरो पिकअप को जब्त कर लिया। अज्ञात चालक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश