home page

नाकाबंदी में कार का पुलिस ने किया पीछा, पंक्चर हुई कार : गाड़ी में मिला 48.700 किलो डोडा पोस्त

 | 
नाकाबंदी में कार का पुलिस ने किया पीछा, पंक्चर हुई कार : गाड़ी में मिला 48.700 किलो डोडा पोस्त


जोधपुर, 06 अगस्त (हि.स.)। शहर में बुधवार की रात को पुलिस ने मोगड़ा- सालावास रोड पर कार का पीछा कर उसमें लादा गया 48.700 किलो ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। तस्कर भागने लगे तब कार पंक्चर हो गई। बाद में कार में सवार दो तस्करों को भी पकड़ा गया। कार्रवाई विवेक विहार थाना पुलिस और डीएसटी वेस्ट की संयुक्त रूप से की।

पुलिस आयुक्त अनुराग भोमिया के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार और सहायक पुलिस आयुक्त (वृत बोरानाडा) नरेंद्र कुमार पारिक के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

थानाधिकारी बलवंतराम निपु के नेतृत्व में विवेक विहार थाना पुलिस और डीएसटी वेस्ट की टीम ने मोगड़ा- सालावास रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक मारुति ऑल्टो के-10 का पीछा किया, मगर कार आगे जाकर पंक्चर हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार को रोका और तलाशी ली। तलाशी में कार से 48.700 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ।

पुलिस ने दो आरोपिताें विक्रम (25) निवासी भोला का बास, धवा पीएस झंवर, जोधपुर तथा सुरताराम (26) निवासी जोजणियों का तला, बाड़मेर को पकड़ा। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित डोडा पोस्त खरीद-फरोख्त के लिए ले जा रहे थे। पुलिस अब तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश