home page

संदिग्ध कार का पीछा किया : तस्कर कार को छोड़ भागा, गाड़ी से डोडा पोस्त चूरा बरामद

 | 
संदिग्ध कार का पीछा किया : तस्कर कार को छोड़ भागा, गाड़ी से डोडा पोस्त चूरा बरामद


जोधपुर, 27 जुलाई (हि.स.)। कमिश्नरेट की जिला पश्चिम पुलिस ने रविवार की रात को संदिग्ध वाहनों और मादक पदार्थ की धरपकड़ के लिए नाकाबांदी की। झंवर पुलिस थाना क्षेत्र में धवा से आती संदिग्ध कार को रूकने का इशारा करने पर चालक गाड़ी को भगा ले गया। बाद में अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर कार से लावारिस छोड़ गया। गाड़ी की तलाशी में पुलिस को 161.420 किलोग्राम डोडा पोस्त का चूरा मिला। जिसकी अनुमानित कीमत 24.20 लाख रूपये बताई गई है।

पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया, डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रवीण कुमार एवं सहायक पुलिस आयुक्त बोरानाडा नरेन्द्र कुमार पारीक के सुपरविजन में झंवर थानाधिकारी प्रहलादसिह द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध यह कार्रवाई की गई।

पुलिस को धवा की तरफ से एक होण्डा सिटी कार आती हुई दिखाई दी, जो संदिग्ध प्रतीत होने पर थानाधिकारी मय जाब्ता द्वारा रोकने का इशारा किया तब कार चालक ने गाड़ी को नहीं रोका व कार को मेलबा से चौहानो की ढाणी रोड की तरफ भगाया, जिस पर थानाधिकारी मय जाब्ते ने मय प्राइवेट साधन व चेतक वाहन से पीछा किया। कार चालक कार को चौहानों की ढाणी रोड मेलबा पर छोड़ कर भाग गया।

पुलिस टीम ने कार चालक की आस-पास खेतों में तलाश की, मगर रात्रि का समय होने व बारिश होने के कारण कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर आंखो से ओझल हो गया। कार की तलाशी ली गई तब कार के अन्दर आठ काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में अवैध डोडा पोस्त कुल वजन 161.420 किलोग्राम पाया गया, जिसे बरामद कर कार को जब्त किया गया। अब जांच राजीव गांधी नगर थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह की तरफ से की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश