home page

डोडा-पोस्त बरामद, आरोपित गिरफ्तार

 | 
डोडा-पोस्त बरामद, आरोपित गिरफ्तार


जोधपुर, 07 सितम्बर (हि.स.)। भोजासर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 34.614 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

आरोपित भंवरलाल लक्ष्मणनगर, भोजासर का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक फलोदी सतनाम सिंह ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजराज सिंह चारण और फलोदी सीओ भवानीसिंह की देखरेख में भोजासर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपित के घर की तलाशी ली, जहां से यह डोडा पोस्त मिला। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आया कि भंवरलाल के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट का एक मामला दर्ज है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश