home page

ब्रेजा कार से पकड़ा सवा दो क्विंटल डोडा चूरा, चालक गिरफ्तार

 | 
ब्रेजा कार से पकड़ा सवा दो क्विंटल डोडा चूरा, चालक गिरफ्तार


चित्तौड़गढ़, 14 जून (हि.स.)। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक ब्रेजा कार से 228 किलो 520 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। तस्करी में प्रयुक्त ब्रेजा कार को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्रसिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर गौरव श्रीवास्तव ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध ऑपरेशन त्रिनेत्र चलाया जा रहा है। इसमें एएसपी मुकुल शर्मा के मार्गदर्शन व डीएसपी निम्बाहेडा के सुपरविजन में थानाधिकारी संजय शर्मा मय टीम ने बिनोता मांईन्स एरिया में नाकाबन्दी की। इस दौरान बसेडा गजपुरा की तरफ से एक सिल्वर कलर की ब्रेजा कार आती हुई नजर आई। इसे हाथ का ईशारा देकर रूकवाना चाहा तो चालक कार को तेज गति सेे भगाने लगा। इस पर एएसआई सुन्दरपाल ने स्टोप स्टिक लगा कार का टायर पंचर कर दिया। इसके बावजूद भी चालक कार को लगातार तेज गति से भगाता रहा, जिससे कार कुछ दूरी पर आगे पहाडियों व पत्थरों से टकरा कर पलटी खाकर गई। इस पर पुलिस ने कार को जांच की तो इसमें 02 क्विंटल 28 किलो 520 ग्राम डोडा चूरा मिला। इस पर डोडा चूरा व कार को जप्त कर चालक देवेन्द्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब डोडा चूरा की तस्करी से जुडे गिरोह का पता लगा रही है। पुलिस ने मामले में तस्करी के आरोपित ढोरिया गांव निवासी देवेन्द्र पुत्र चान्दमल शर्मा को पकड़ा, जिससे पूछताछ जारी है। मौके पर सदर थानाधिकारी संजय शर्मा, एएसआई सुन्दरपाल, प्रहलादसिंह, कांस्टेबल श्यामलाल, दयाराम, जीवनलाल, ओपीलाराम व सुरेश कुमार की टीम ने नाकाबंदी की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल