home page

वीरपुर में आधार सेंटर पर प्रशासन की छापेमारी, संचालक हिरासत में; कई दस्तावेज बरामद

 | 
वीरपुर में आधार सेंटर पर प्रशासन की छापेमारी, संचालक हिरासत में; कई दस्तावेज बरामद


वीरपुर में आधार सेंटर पर प्रशासन की छापेमारी, संचालक हिरासत में; कई दस्तावेज बरामद


सुपौल, 25 मई (हि.स.)। वीरपुर में सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अनुमंडल अस्पताल के सामने संचालित एक आधार सेंटर पर छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान सीओ और थानाध्यक्ष की संयुक्त टीम ने सेंटर से करीब एक दर्जन आधार कार्ड समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए।

मौके से संचालक को भी हिरासत में लिया गया। जानकारी के अनुसार, लंबे समय से आधार बनाने और दस्तावेजों में गड़बड़ी की शिकायत प्रशासन को मिल रही थी। इसी आधार पर वीरपुर सीओ और थाना पुलिस ने अचानक सेंटर पर पहुंचकर जांच शुरू की।

छापेमारी के दौरान विभिन्न लोगों के आधार कार्ड, फोटो कॉपी, आवेदन पत्र और अन्य कागजात बरामद किए गए।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि सेंटर वैध रूप से संचालित हो रहा था या नहीं, साथ ही दस्तावेजों के दुरुपयोग की भी जांच की जा रही है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र