अनूपपुर: युवती के लेकर हुए विवाद में साथियों के बेल्ट से गला घोंट की हत्या, 5 गिरफ्तार
अनूपपुर, 27 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के बदनहाई डोंगरी में 25 सितंबर को 22 वर्षीय गोवर्धन कोल पुत्र प्रेमलाल कोल निवासी डोंगरीटोला सिवनी जैतहरी की झाड़ियों के पीछे मिली शव और परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर संदेही की पुलिस अभिरक्षा में रविवार को पुलिस ने हत्या के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर 4 आरोपियों को न्यायालय प्रस्तुत किया जहां से जेल भेज दिया, जबकि 1 आरोपी के उम्र की पड़ताल की जा रही है। वहीं पुलिस ने 5 आरोपियों सूरज राठौर ,राहुल सिंह राठौर, तेजराज राठौर, दिनेश गोड एंव राहुल राठौर सभी निवासी सिवनी को 48 घंटे मे गिरफ्तार कर सनसनीखेज हत्या का खुलासा भी किया है। पुलिस ने मामले में बाइक और शव को ठिकाना लगाने में उपयोग वाहन को भी जब्त किया है।
थाना प्रभारी गोकुलानंद पाण्डेय ने बताया कि मृतक के पिता प्रेम लाल कोल के अनुसार 23 सितंबर की रात 7 बजे मृतक गोवर्धन कोल अपने दो अन्य साथियों मिथुन कोल, राजेश यादव के साथ घर से गणेश विसर्जन की बात कह निकला था। लेकिन रात 10 बजे मिथुन कोल अपने भाई के फोन पर गोवर्धन कोल के फोन से बताया कि तेजू का लडका सूरज अपने साथियो के साथ गोवर्धन को मारपीट कर रहे है। तब हम लोगों ने मिथुन कोल और राजेश कोल को अपने साथ लेकर गोवर्धन की तलाश के लिए निकले, लेकिन वह नही मिला। 24 सितंबर को तलाश करने पर गोवर्धन की बाइक का टूटा हुआ क्लच केबिल और दोनो पैर की चप्पल मंडल के बगीचा में मिला। वहीं परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी।
पुलिस ने पहले परिजनों द्वारा दर्ज कराए नाम पर संदेही को अभिरक्षा में लिया। जहां लगातार पूछताछ के बाद मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। हत्या के मुख्य आरोपी सूरज राठौर से पूछताछ में यह बात सामने आई कि उस रात सूरज अपने साले के साथ गांव के पास शराब पी रहा था, तभी बाइक लेकर तीनों सवार मृतक गोवर्धन, मिथुन कोल, राजेश यादव वहां पहुंचे थे, यहां मिथुन कोल, राजेश यादव सूरज के साथ शराब पीने बैठ गए, जबकि गोवर्धन अपनी बाइक में पेट्रोल कम होने की बात कहते पंप जाने की बात कह निकलने लगा, तभी सूरज राठौर ने अपने साले को भी चार पहिया वाहन के लिए पेट्रोल लाने के लिए भेजा। दोनों बाइक से पंप पहुंचे, जहां गोवर्घन ने 50 रुपये का पेट्रोल और साले ने 500 रुपए का पेट्रोल लिया। इसके बाद दोनों उसी स्थान पर लौटे। यहां पांचों बैठकर शराब पीने लगे, तभी बातों बातों ने गोवर्धन कोल ने आरोपी के परिवार की एक लड़की को भगाकर ले जाने और मामला खारिज की बात कह क्या कर लिया की बात कही। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद को देखते मिथुन कोल, राजेश यादव ने गोवर्धन को साथ लेकर बाइक से घर वापसी करने लगे, तभी सूरज ने फोन पर अन्य साथियों को बुला लिया, जहां गोवर्धन की बाइक का पीछा कर रास्ते में मारपीट करने लगे। मारपीट को देखकर गोवर्धन के साथ रहा दोनों साथी भाग निकला। इसी दौरान सूरज सहित अन्य साथी मारपीट करते बेल्ट से गला घोंट कर हत्या कर दी। वहीं घटना के बाद सूरज की खोज में निकला सूरज का पिता मौके स्थल पहुंचा जहां पुत्र के साथ मिलकर साक्ष्य के रूप में शव को ठिकाना लगाने अपनी चारपहिया में लादकर मृतक के घर के पास से गुजरते गांव के पीछे डोंगरी में झाड़ियों के पीछे फेंक दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

