home page

रायपुर : रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में युवक की चाक़ू मारकर हत्या

 | 

रायपुर, 04 मार्च (हि.स.)। रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र में रंग लगाने के दौरान हुए विवाद के बाद चाकू गोदकर 18 वर्षीय युवक नीरज लोधी की हत्या कर दी गई।विवाद में 18 वर्षीय युवक नीरज लोधी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरंग पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। .

आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 12:00 बजे वार्ड नंबर 2 स्थित साहू पारा में कुछ अज्ञात आरोपितों ने 18 वर्षीय युवक नीरज लोधी को रंग लगाने के लिए रास्ते में रोका था। उसके बाद रंग लगाने को लेकर नीरज के साथ आरोपितों का विवाद बढ़ने लगा।

इस विवाद के बाद हुड़दंगियों ने चाकू गोदकर नीरज लोधी की हत्या कर दी। नीरज के दोस्त अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले।जिसके बाद आरोपित घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा