सफाई कर्मियों के बीच विवाद, महिला ने छेडखानी का आरोप
| Aug 18, 2026, 20:58 IST
हमीरपुर, 18 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में मंगलवार को सफाई नायक और महिला सफाई कर्मचारी के बीच विवाद हो गया। महिला ने सफाई नायक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, जिस पर कोतवाली प्रभारी ने जांच शुरू कर दी है।
कस्बे के साजन तालाब क्षेत्र में तैनात महिला सफाई कर्मचारी ने सफाई नायक पर गाली गलौज और अश्लीलता करने के साथ जमीन पर पटक देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायती पत्र सौंपा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्यवाही की जाएगी।---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

