home page

घरेलु नौकरों पर लाखों की डायमण्ड ज्वैलरी चुराकर ले जाने का संदेह

 | 
घरेलु नौकरों पर लाखों की डायमण्ड ज्वैलरी चुराकर ले जाने का संदेह


जोधपुर, 10 नवम्बर (हि.स.)। शहर के एयरपोर्ट एरिया में एक घर की अलमारी से लाखों की डायमण्ड ज्वैलरी चोरी हो गई। घर मालिक ने घरेलु नौकर और महिला नौकरानियों पर इसका संदे जताते हुए रिपोर्ट दी है। तीनों तकरीबन साल भर से घर मे काम रहे थे। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर संदिज्ध नौकरों से अब पूछताछ आरंभ की है। एक नौकर अपने दादा की मौत का बहाना बनाकर संभवत : चला गया है। फिलहात तस्दीक एवं जांच जारी है। घर मालिक हर्षवर्धन सिंह पुत्र करण सिंह ने मामला दर्ज कराया है।रिपोर्ट के अनुसार हर्षवद्र्धन सिंह ने 7 नवंबर की रात जब अलमारी चैक तब उसमें रखे कीमती आभूषण और कुछ नकदी गायब मिले। कमरे और आसपास तलाश करने के बाद भी सामान नहीं मिलने पर उन्होंने परिवार के सदस्यों से जानकारी ली। गायब हुए सामान में एक एमराल्ड रिंग, दो डायमंड रिंग, छह गोल्ड रिंग, एक छोटी डायमंड नथ, एक छोटी डायमंड नोज पिन, एक बेबी गोल्ड रिंग तथा पालकी ब्लू नाम से बताया गया एक सेट पाउच शामिल था। पुलिस को दी रिपोर्ट में हर्षवद्र्धन सिंह ने संदेह जताया कि उसका नौकर मोहब्बत अमरवंशी पिछले दो दिनों से दादा के निधन की सूचना देकर गांव गया हुआ था तथा 7 नवंबर को वापस लौटा था। आरोप है कि वह परिवार को बिना बताए घर आया और उनकी अनुपस्थिति में करीब दो से तीन घंटे रुकने के बाद बिना किसी को सूचना दिए चला गया। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन भी बंद बताया जा रहा है। रिपोर्ट में दो अन्य महिलाएं मंजू और आशा पर भी उसका संदेह है। तीनों करीबन एक वर्ष से अधिक समय से घर में काम कर रहे हैं और उन्हें घर के कमरों तथा कीमती सामान रखे जाने के स्थान की जानकारी थी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश