home page

बिहार के मधुबनी में डायल 112 की टीम पर हमला, सिपाही मो सद्दाम का सिर फटा

 | 

मधुबनी , 10 जुलाई (हि.स.)। बिहार में मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना अन्तर्गत बगवासा गांव में डायल 112 की टीम पर लोहे के रॉड से मो अब्दुल ने हमला कर दिया, जिसमें सिपाही मो सद्दाम का सिर फट गया और राइफल से बचाव करने के दौरान रॉड लगने के उसकी राइफल टूट गई। हमले में सिपाही मो लाल भी चोटिल हो गया।

एसआई कमलेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे बग़वास के सब्जी विक्रेता मुकेश कुमार ने 112 पर सूचना दी थी कि उसका पड़ोसी मो अब्दुल उस पर चाकू से हमला कर रहा है। वह सुबह सब्जी लेने के लिए घर से निकला था। किसी बात को लेकर मो अब्दुल और मुकेश में झगड़ा हो गया। मुकेश की शिकायत पर 112 की पुलिस गांव पहुंची थी।

मोअब्दुल को समझाया जा रहा था इसी बीच उसने सिपाही मो लाल और मो सद्दाम पर हमला कर दिया। मो सद्दाम ने खुद को बचाने के लिए अपनी राइफल आगे कर दी जिसमें राइफल टूट गई। उसी रॉड से मो सद्दाम के सिर पर भी चोट लगी, जिससे उसका सिर फट गया। हमले में मो लाल भी चोटिल हो गया। पुलिस ने मो अब्दुल को हिरासत में ले लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी