home page

बिलासीपारा शहर में जुआ खेलने के आरोप में 12 व्यक्ति हिरासत में

 | 

धुबड़ी (असम), 24 नवंबर (हि.स.)। जिला के बिलासीपारा शहर में प्रतिबंधित जुआ खेलने के खिलाफ पुलिस ने बीती रात कड़ी कार्रवाई की।

कार्रवाई में शहर के सात नंबर वार्ड स्थित कुकुरिपारा से बीती रात 12 लोगों को हिरासत में लिया गया। प्रतिबंधित जुआ खेलते हुए जुआरियों को दबोच लिया गया। लंबे समय से कुकुरिपारा इलाके में कुछ लोग खुलेआम प्रतिबंधित जुआ खेला करते थे। जुआ खेलने के कारण इलाके में विभिन्न असामाजिक गतिविधियों में वृद्धि होने की शिकायतें उठी थीं।

जुआ और असामाजिक गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से बिलासीपारा पुलिस ने यह अभियान चलाया। शहर के सात नंबर वार्ड के कुककुरिपारा में पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान हिरासत में लिये गये लोगों की पहचान रमजान अली, खैबर अली, मनीक शेख, रफीकुल रहमान, अबुल हसन, यासिन अली, सामाद अली, मुक्तार अली, कालू शेख, निर्मल दास, इस्माइल शेख और जाहिदुल अली के रूप में की गयी है। हिरासत में लिये गए जुआरियों से पुलिस ने नकद पैसा और कई ताश के पत्ते भी बरामद किए। उल्लेखनीय है कि पकड़े गए जुआरी बिलासीपारा शहर के कुकुरिपारा के निवासी बताये गये हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई जारी रखे हुए है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय