home page

धौलपुर पुलिस ने अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त में पांच दबोचे

 | 
धौलपुर पुलिस ने अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त में पांच दबोचे


धौलपुर, 10 सितंबर (हि.स.)। धौलपुर जिला पुलिस ने एक बडी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की खरद-फरोख्त में पांच आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपिताें के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक पिस्टल 32 बोर तथा 05 जिन्दा कारतूस जब्त किए हैं। आरोपित आगरा उप्र से धौलपुर में अवैध हथियार बेचने आए थे,तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपिताें से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के नैटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि गुरूवार को नगर निकाय चुनाव के दौरान डीएसटी टीम को धौलपुर शहर इलाके में गश्त के दौरान तगावली रोड इलाके में कुछ संदिग्ध लोगों के मूवमेंट की सूचना मिली थी। इस सूचना पर सीओ सिटी प्रदीप नेहरा के सुपरवीजन में कोतवाल रामकिशन यादव ने तगावली रोड पर धौलपुर स्टेशन के पास छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त में संलिप्त पांच आरोपियों को धर दबोचा। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने आगरा उप्र से धौलपुर में अवैध हथियारों की डिलीवरी देने आए दो व्यक्तियों रवि यादव पुत्र वीरीसिंह उम्र 27 साल निवासी धोर्रा थाना एत्मादपुर जिला आगरा यूपी एवं जीतेन्द्र कुमार पुत्र देवेन्द्रसिंह उम्र 35 साल निवासी छिरवाई थाना एत्मादपुर जिला आगरा यूपी को धर दबोचा। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपिताें के कब्जे से अवैध हथियार एक देशी तमंचा 315 बोर एवं एक पिस्टल 32 बोर मय 05 जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने अवैध हथियार खरीदने के आरोप में समीर पुत्र यासीन खान उम्र 27 साल निवासी बटऊपुरा पुराना शहर थाना कोतवाली धौलपुर जिला धौलपुर, सोहिल खां पुत्र मन्सूर खान उम्र 23 साल निवासी कोटला पुराना शहर थाना कोतवाली धौलपुर जिला धौलपुर तथा मौसिम उर्फ मुन्छन पुत्र भईये उम्र 33 साल निवासी राजाकाशी छत्ता कश्मीरी बाजार कोतवाली आगरा थाना कोतवाली आगरा जिला आगरा यूपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो एवं एक बाइक को भी जब्त किया है। इस संबंध में आरोपिताें के विरुद्व थाना कोतवाली धौलपुर में धारा 111(2) (बी) बीएनएस व 3(1)/25 (1-बी),5(1) ए/25 (1) ए आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर आरोपिताें से गहनता से पूछताछ व अनुसन्धान जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप